नजीबाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन देते अभिभावक।
- फोटो : NAZIBABAD
निजी स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर फीस वसूली का आरोप
नजीबाबाद। अभिभावक वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पंकज विश्नोई, सचिन कुमार, मयंक अग्रवाल, आफताब अहमद के नेतृत्व में सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सोसायटी का आरोप है निजी शिक्षण संस्थाएं और प्राइवेट कोचिंग सेंटर ऑनलाइन के नाम पर अप्रैल से जून तक की शिक्षण शुल्क वसूल रहे हैं। सोसायटी ने सेंट मेरी स्कूल पर फीस वसूली के लिए प्रात: 7 बजे 10 बजे तक स्कूल खोलने का मैसेज अभिभावकों को देने का हवाला दिया। तहसीलदार ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।