फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निजी बसों की हड़ताल समाप्त, बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अफ़ज़लगढ़। तीन दिनों से चल रही निजी बसों की हड़ताल शनिवार को दोपहर बाद समाप्त हुई। बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगीना काशीपुर के बीच चलने वाली बसों की हरे टेम्पो और ई-रिक्शा को बंद कराने को लेकर निजी बसों की हड़ताल चल रही थी। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अफजलगढ़ से करीब 40 बसों का संचालन जसपुर, काशीपुर व शेरकोट, धामपुर व नगीना के लिए आवागमन होता है। अचानक बसों की हड़ताल से यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को नगीना से पहुंचे प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष सचिन विश्नोई और अभिनव प्रताप ने बस मालिकों व चालक-परिचालकों से वार्ता की। सर्व सम्मति से बसों का संचालन प्रारम्भ किया गया। फैसला लिया गया कि यदि पांच दिन बाद आरटीओ ओर अन्य संबंधित अधिकारियों ने इस मामले में कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया तो फिर हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें