फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 10 अप्रैल को मनेगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस

Sun, 09 Apr 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में अब पांच निजी अस्पतालों में ई-पर्ची के जरिए गर्भवती निशुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत जनपद के चार अस्पताल सूचीबद्ध किए गए। हर माह की नौ तारीख को मनाया जाने वाला प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस इस बार 10 तारीख को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता शमीम अहमद ने बताया कि फरवरी में नजीबाबाद के कान्हा कर्णवाल अस्पताल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा की शुरुआत की गई थी। अब चार अन्य अस्पताल भी पैनल में शामिल किए गए हैं। इसमें चांदपुर का भाटिया अल्ट्रासाउंड सेंटर, स्योहारा का सिसौदिया नर्सिंग होम, नूरपुर में धामपुर रोड पर बना केएमएम मेमोरियल हास्पिटल और धामपुर में कालागढ़ रोड पर बना दयावती हॉस्पिटल शामिल है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारूख अजीज ने बताया कि अधिक से अधिक निजी अस्पतालों से संपर्क किया जा रहा है। फरवरी से अब तक 145 गर्भवती ई-पर्ची के जरिए निशुल्क अल्ट्रासाउंड का लाभ ले चुकी हैं।

ऐसे मिलेगा ई-वाउचर
लाभार्थी को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर नाम व फोन नंबर बताना होगा। वहां सीएचओ ई-वाउचर जेनरेट करेगा। इस वाउचर को जब लाभार्थी नजदीकी निजी अस्पताल में जांच के लिए जाएगी तो उसके फोन पर ओटीपी आएगा। जब लाभार्थी ओटीपी बताएगी तभी अल्ट्रासाउंड संचालक अल्ट्रासाउंड कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें