बिजनौर। जिले में प्रधानमंत्री ज्ञान विकास योजना परवान नहीं चढ़ रही। योजना का उद्देश्य लोगों को शिक्षा तथा स्वास्थ्य की अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बजट नहीं मिलने से निर्माण कार्य अधर में लटके।
प्रधानमंत्री ज्ञान विकास योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना में शिक्षा व स्वास्थ्य के कार्यक्रम शामिल हैं । योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो रहा है । बालक तथा बालिकाओं के लिए इंटर कालेज बन रहे हैं। युवाओं को आरंभ निर्भर तथा हुनरमंद बनाने को आईटीआई स्वीकृत है।
जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन ने बताया कि जिले में दो पालिटेक्निक, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छह बालिका इंटर कालेज , दो बालक इंटर कालेज,का निर्माण हो रहा है। संस्थाओं के निर्माण पर करीब 127 करोड़ की लागत आएगी । बताया कि निर्माण का जिम्मा पैक्स पैड, सी एन डी एस, यूपीसीएल को सौंपा गया है। योजना में भारत सरकार से बजट आता है। प्रशासन को पहली किश्त मिली है। पहली किश्त का उपयोग हो गया है। बजट के लिए भारत सरकार को प्रत्यावेदन भेजा है। बजट आने पर काम आगे बढ़ेगा ।
ये है निर्माण कार्य तथा लागत
जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि नजीबाबाद ब्लाक के राहतपुर खुर्द व नूरपुर ब्लाक के ज्योतिमा में पालिटेक्निक कालेज का निर्माण, शेरकोट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, साथ ही छह बालिका इंटर कालेज तथा दो बालक इंटर कालेज का निर्माण। बताया कि एक पालिटेक्निक कालेज के निर्माण पर करीब 12 करोड़ के लिहाज से 24 करोड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर एक करोड़, एक बालिका इंटर कालेज के निर्माण पर 4.61 करोड़ तथा एक बालक इंटर कालेज के निर्माण पर चार लाख के लिहाज से 112 करोड़ निर्माण लागत आएगी। इस प्रकार सभी संस्थाओं के निर्माण पर 127 करोड़ से अधिक खर्च होगा।