फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम हुए सब्जी और फलों के दाम, उपभोक्ताओं को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कम हुए सब्जी और फलों के दाम
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन की शुरुआत में सब्जियों पर छाए महंगाई के बादल अब छंटने लगे हैं। सब्जियों के दाम सामान्य हो गए हैं। इससे लोगों को भी राहत मिली है।
22 मार्च को जनता कर्फ्यू से पहले ही लोगों से बाजार से बंपर खरीदारी शुरू कर दी थी। अनाज से लेकर फल व सब्जी की खरीदारी जनता ने कर डाली। इसके चलते अनाज, सब्जी और फलों के दाम आसमान पर पहुंच गए थे। लेकिन लॉकडाउन के दूसरे चरण में अनाज के दाम अब सामान्य हो चुके हैं। फलों और सब्जियों के दाम भी कम हो गए हैं। मध्यम वर्ग के जो परिवार काम न होने के बाद भी महंगाई का सामना कर रहे थे उन्हें भी राहत मिल रही है।
सब्जी महीना भर पहले रेट वर्तमान रेट
आलू 20 से 25 25 से 30
टमाटर 35 25
भिंडी 80 40
मूली 25 15
लौकी 40 30
प्याज 50 30
शिमला मिर्च 50 45
पालक 50 40
---------
फल
केला 50 40
संतरा 60 40
अंगूर 80 40
सेब 100 80
पपीता 40 30
नोट: रेट दुकानदारों से लिए गए हैं।
ओवर रेटिंग पर होगी कार्रवाई
एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार किसी भी खाद्य सामग्री पर ओवर रेटिंग नहीं होने दी जाएगी। अगर कोई ओवर रेटिंग करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें