फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बेटे की शादी की थी तैयारी, मौत पर पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। नगर के मोहल्ला शेखान में 25 वर्षीय कुणाल कर्णवाल के आकस्मिक निधन से परिजनों, मोहल्लेवासियों में शोक व्याप्त हो गया। घर में इकलौते बेटे की शादी के लिए तैयारियां चल रही थी लेकिन अचानक इस घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। राजू कर्णवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को परिजन इकलौते बेटे कुणाल की शादी के लिए रिश्ता देखने जाने वाले थे। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल था। बुधवार देर रात अचानक कुणाल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए नगर में निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका लगाई जा रही है कि हार्ट अटैक के कारण युवक की मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता बेटा था। दो भाई-बहनों में बड़ा था। कुणाल अपने पिता के ब्रश कारोबार में हाथ बंटाता था। घटना के बाद मोहल्लेवासियों में भी भारी शोक है। जवान बेटे की मौत से परिजन सदमे में हैं। बृहस्पतिवार को परिजनों ने श्मशान घाट में नम आंखों के बीच मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा नेता शरदचंद शर्मा, विजय वर्मा, रिंकू वर्मा, सचिन कुमार, अफजाल, हाजी कमाल आदि ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें