फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर होने लगी तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर होने लगी तैयारियां
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी तैयारियां होने लगी हैं। कल से मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। मतदान केंद्र और बूथ बनाए जाने को लेकर भी दिशा निर्देश जारी हो चुके हैं।
जिले में 12 नगर पालिका और छह नगर पंचायतें हैं। इन निकायों में अध्यक्ष पद और सभासद के लिए दिसंबर में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी चुनावी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची और मतदान केंद्र को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने 20 सितंबर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम को चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें मतदाता सूची में 18 साल की उम्र के युवाओं के नाम शामिल किए जाएंगे। मृतकों और कहीं और जाकर बस चुके लोगों के नाम काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को भी निर्देश जारी किए हैं, उन्हें मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां करने के लिए कहा गया है। अबकी बार एक बूथ पर केवल 1200 मतदाता ही रहेंगे, इससे ज्यादा मतदाता होने पर दूसरा बूथ बनाया जाएगा। मतदान केंद्र किस जगह और कहां बनाया जाना है इसे लेकर भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें