फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू
विज्ञापन

नगीना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां एक अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएंगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित सुपरवाइजर व बीएलओ की बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार हामिद हुसैन ने कहा कि एक अक्टूबर से 12 नवंबर तक घर-घर जाकर गणना व सर्वेक्षण के कार्य करेंगे। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कोतवाली ब्लॉक के 460 बूथों पर 198 बीएलओ तथा 31 सुपरवाइजर को लगाया गया है। बीएलओ व पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्संबंधी जानकारी देने का तथा स्टेशनरी आदि का वितरण की कार्रवाई पृथक -पृथक व समानांतर चलेगी। निर्वाचक नामावली में नाम अंकित कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि एक अक्टूबर से पांच नवंबर तक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें