फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - शिवभक्तों को सुरक्षित आवागमन देने की तैयारी में जुटे अधिकारी

Wed, 08 Feb 2023 08:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर परिसर में समीक्षा बैठक करते प्रशासनिक अधिकारी।
विज्ञापन
- कांवड़ यात्रा की व्यवस्था के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

फोटो - 07एनजेडबी03आर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन देने के लिए प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मोटा महादेव पुलिस चौकी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
एसडीएम और सीओ ने महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्तों के आवागमन रास्तों को गड्ढा मुक्त बनाने, प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के संबंध में पुलिस और हाईवे अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने मोटा महादेव मंदिर परिसर में प्रथम जलाभिषेक को आने वाले शिवभक्तों की सुविधाओं के संबंध में पंडित शशिनाथ से जानकारी की। प्रशासन ने नगर पंचायत साहनपुर के ईओ हरि नारायण सिंह को शौचालय, पानी टैंकर तथा सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। लोनिवि और एनएचएआई अधिकारियों को कांवड़ यात्रा से संबंधित मार्गों को पूर्णत: गड्ढा मुक्त बनाने, मार्ग की साइड दुरुस्त कराने, मोटा महादेव बाइपास मार्ग पर पुल निर्माण क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वन विभाग को कांवड़ यात्रा के मार्गों पर पेड़ों की छंटाई आदि कराने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने थाना मंडावली को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट, गश्त और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तत्काल जुटाने को कहा। कांवड़ यात्रा व्यवस्था से जुड़ी समीक्षा बैठक में लोनिवि के एक्सईएन योगेंद्र कुमार, एई सतीश चंद, थाना प्रभारी राधेश्याम, मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, विद्युत विभाग के एसडीओ मलखान सिंह, ईओ हरि नारायण सिंह, अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन, वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें