बिजनौर। जमीनों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी होने जा रही है। जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। जिस पर आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का मूल्यांकन नियमावली 2013 के प्राविधानों के अनुसार जिले में जारी मूल्यांकन सूची की पुर्नरीक्षित वार्षिक दर निर्धारित की जानी है। जिनकी प्रस्तावित एक-एक कॉपी एडीएम राजस्व, सहायक महानिरीक्षक निबंधन और सभी एसडीएम तथा तहसीलदार के पास उपलब्ध रहेगी। जिसे नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया गया है। कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त रेट लिस्ट की किसी दर के सम्बन्ध में आपत्ति है तो वह 26 जुलाई तक दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।