फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - लोकसभा की तैयारी तेज, ईवीएम की जांच होगी

Fri, 25 Aug 2023 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रशासन ने शुरू की मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया
विज्ञापन


- 12867 नए 18 से 19 वर्ष के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जहां एक ओर सभी राजनीतिक दल आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं, वहीं प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है। इसी तैयारी के तहत हुए सर्वे में जिलेभर में करीब साढ़े दस हजार ऐसे मतदाताओं के नाम मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। अब उन्हें मतदाता सूची से बाहर करने की तैयारी चल रही है। वहीं, 12 हजार से ज्यादा नए मतदाताओं के नाम भी सूची में जोड़े जाएंगे।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रशासन पिछले काफी दिन से इसकी तैयारी कर रहा है। एक बूथ पर 1500 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे, इसलिए ऐसे सभी बूथों का सर्वे कराया जा रहा है, जहां पर इनकी संख्या अधिक होने की उम्मीद है। यह सर्वे तेजी से चल रहा है। वहीं दूसरी ओर 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ ने घर-घर सर्वे किया। इस सर्वे के दौरान मतदाता सूची का सत्यापन किया गया। सर्वे के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि मतदाता सूची में 70 प्लस के 10457 ऐसे मतदाताओं के नाम भी हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। अब प्रशासन इनके नाम हटाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा 12867 नए 18 से 19 वर्ष के मतदाता मिले, जिनके वोट बनाकर मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी सप्ताह होगी ईवीएम की जांच



एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि लोकसभा से जुड़ी तैयारी चल रही है। सर्वे में करीब साढ़े दस हजार ऐसे मतदाता मिले, जिनकी मौत हुई है, उन्हें वोट काटे जाएंगे। वहीं, इसी सप्ताह के अंत तक चुनाव आयोग की टीम ईवीएम की जांच भी करेगी। इस दौरान ईवीएम के सही से काम करने समेत कई बिंदुओं की जांच होगी।

एक नजर में जिलेभर के आंकड़े


विधानसभा कुल मतदाता मृतक मिले मतदाता

नजीबाबाद 347810 913



नगीना 344811 1343

बढ़ापुर 354847 1729



धामपुर 300453 2027

नहटौर 303094 1422



बिजनौर 389638 1365

चांदपुर 323386 450



नूरपुर 320751 1208

कुल 2684790 10457



-

नोट: यह आंकड़े निर्वाचन कार्यालय से लिए गए हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें