फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर- प्रेमधाम आश्रम नजीबाबाद को मिलेंगा 50 लाख का अनुदान

Wed, 24 May 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिव्यांगों की देखभाल और उन्हें सुविधाएं देने पर खर्च की जाएगी धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शासन को दिव्यांगजन संस्थान प्रेम धाम आश्रम के लिए 50 लाख से अधिक के अनुदान की मंजूरी का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। अनुदान आश्रम में भर्ती दिव्यांगजन की देखभाल पर खर्च होता है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अजय कुमार के अनुसार शासन से जिले में संचालित मात्र एक ही दिव्यांग जन संस्थान को आर्थिक मदद मिलती है।
जिला दिव्यांगजन अधिकारी अजय कुमार के अनुसार दिव्यांगों की देखभाल के लिए संचालित प्रेमधाम आश्रम नजीबाबाद में करीब 160 दिव्यांगजन है। संस्थान से 100 दिव्यांगजन की देखरेख के लिए अनुदान मांगा गया है। दिव्यांगजन की देखभाल, पढ़ाई-लिखाई व चिकित्सा आदि के लिए अनुदान का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। बताया कि अनुदान की धनराशि 5,60,0000 रुपये है। 22 मई को उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निर्देशक सत्यप्रकाश पटेल ने प्रेमधाम आश्रम नजीबाबाद तथा आशादीप संस्थान नगीना का भ्रमण किया था। माना जा रहा है कि निदेशक के भ्रमण के बाद दिव्यांगजन को मिलने वाली सुविधाएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








जिले में चल रहे हैं दर्जनों दिव्यांगजन संस्थान



विभागीय जानकारी के अनुसार जिले की अनेक सामाजिक संस्था दिव्यांगजनों की सेवा कर रही हैं। ऐसी संस्था की संख्या करीब 10-12 बताई गई है। इनमें केवल प्रेमधाम आश्रम नजीबाबाद ही शासन को अनुदान के लिए आवेदन करती है। अन्य कोई संस्था आवेदन नहीं करती है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अजय कुमार के अनुसार शासन से मिली अनुदान राशि दिव्यांगों की देखभाल, संस्थान की व्यवस्था, पढ़ाई-लिखाई आदि पर खर्च होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें