फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से तड़पकर गाभिन गाय ने दम तोड़ा

Sat, 24 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पेद्दा कांड में नामजद एक आरोपी की गाभिन गाय ने  भूख-प्यास से तड़पकर दम तोड़ दिया। परिवार की दो और बछिया भी      भूख के कारण कमजोर हो गई हैं। 16 सितंबर को गांव में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत की घटना में गांव के 69 वर्षीय प्रेमचंद विश्वकर्मा को नामजद कराया गया था। प्रेमचंद और उनका परिवार घटना के दिन ही गांव छोड़कर चला गया था। बृहस्पतिवार को प्रेमचंद ने  अदालत में समर्पण किया। इसके बाद उनकी पत्नी रेशा देवी, पुत्र सुशील, सुनील और अरुण घर लौट आए। परिवार ने देखा कि उनकी आठ महीने की गाभिन गाय भूख-प्यास से तड़प रही है। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। रेशा देवी ने बताया कि गाय की कीमत 50 हजार रुपये थी। उनके अन्य पशु भी भूख और प्यास के कारण बहुत कमजोर हो गए हैं। रेशा देवी ने अपने पति प्रेमचंद को निर्दोष बताते हुए कहा कि पेद्दा की घटना से उसके पति का कोई लेना देना नहीं है।  उन्होंने बताया कि उनका पति तो सांस का रोगी है। उनको चलने,  फिरने तक में दिक्कत आती है। रेशा देवी ने उसके पति का नाम घटना  में रंजिशन लिखवाने की बात कही है। वहीं अब पेद्दा गांव में धीरे-धीरे शांति लौटने लगी है। लोग एक-दूसरे से बातचीत करने लग हैं।  हालांकि पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर है गांव पर। संदिग्धों को गांव में नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें