नजीबाबाद में शब-ए-बरात पर घर में दुआ मांगते बच्चे।
- फोटो : NAZIBABAD
शब-ए-बरात पर कोरोना से निजात की मांगी दुआएं
नजीबाबाद। शब-ए-बरात पर मुस्लिमों ने घर पर ही इबादत कर कोरोना वायरस से देश और दुनिया को निजात की दुआएं मांगी। लॉकडाउन के कारण घर पर रह रहे मुस्लिमों ने शब-ए-बरात सादगी और अकीदे के साथ मनाई। उलमा की सलाह पर मुस्लिमों ने शब-ए-बरात पर घर पर ही इबादत की। मुस्लिमों ने कोरोना वायरस के मुल्क और दुनिया से खात्मे के लिए दुआएं की और सबकी सेहत के लिए दुआ मांगी। शहर काजी अफ्फानुल हक, जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदर मौलाना उबेदुर्रहमान, जिला जनरल सेक्रेट्री मुफ्ती अरशद, जामा मस्जिद नजीबाबाद के पेश इमाम मौलाना ईसा सहित अनेक उलमा की सलाह पर मुस्लिमों ने घर पर ही शब-ए-बरात पर इबादत की और कब्रिस्तान न जाकर दुनिया से रुखसत हो चुके परिजनों और रिश्तेदारों के मगफिरत की दुआएं मांगी।