फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देश की उन्नति और आपसी सौहार्द के लिए प्रार्थना की

विज्ञापन
विज्ञापन
भिक्कावाला के सेंट मेरीस चर्च के 50 वर्ष पूरा होने पर गिरजा प्रतिष्ठा कर्म शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। भिक्कावाला के सेंट मेरीस चर्च के 50 वर्ष पूरा होने पर गिरजा प्रतिष्ठा कर्म बाइबिल के पाठ से शुरू हुआ। प्रार्थना सभा में देश की उन्नति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के लिए प्रार्थना की गई।
बुधवार को भिक्कावाला के सेंट मेरीस चर्च में स्वर्ण जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा हुई । प्रार्थना के बाद चर्च को आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया गया। बिजनौर डायसिस के बिशप विन्सेंट नल्लाईपरमबिल, पूर्व बिशप जोन वडकेल, फादर जार्ज, फादर डेविस, फादर फ्रांसिस ने विशेष प्रार्थना सभा में उद्घाटन संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन बिशप विन्सेट नल्लाईपरमबिल ने फीता काटकर चर्च में प्रवेश किया। पल्ली पुरोहित फादर फिलिप कारिकाकुन्नेल ने स्वागत करते हुए चर्च के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। बाइबिल पाठ के साथ देश के लिए उन्नति, भाईचारा और चैन अमन की प्रार्थना की गई। संचालन फादर केओ फ्रांसिस ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें