फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान सेवा सहकारी समिति चुनाव में प्रतीक चौधरी निर्विरोध सभापति बने

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। किसान सेवा सहकारी समिति के लिए हुए चुनाव में प्रतीक चौधरी को सभापति व कमलेश को उपसभापति पद पर निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन अधिकारी राज मोहन गुप्ता सार्थक चावला ने प्रतीक चौधरी को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

30 अगस्त को बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण किसान सेवा सहकारी समिति के लिये नौ वार्ड में संचालक पद का चुनाव हुआ था, जिसमें सतेंद्र सिंह, प्रतीक चौधरी, ब्रजपाल सिंह, बालेश्वर कुमार, मथुरा सिंह, वसील, कामिनी चौधरी, कमलेश देवी, अख़लाक अहमद संचालक चुने गए थे। इनमें से प्रतीक चौधरी सभापति पद के लिये भाजपा से घोषित प्रत्याशी थे। एक सितंबर शुक्रवार को सभापति व उपसभापति पद पर संपन्न हुये चुनाव में किसी अन्य ने तय समय तक कोई दावेदारी पेश नहीं की, जिस पर निर्वाचन अधिकारी राजमोहन गुप्ता ने सभापति पद पर प्रतीक चौधरी व उपसभापति पद पर कमलेश देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। प्रतीक की माता रमा सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें