फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लंबी कूद में उचित और जाह्नवी रहे प्रथम

विज्ञापन
नजीबाबाद के आरआरएम स्कूल में खेल विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
लंबी कूद में उचित और जाह्नवी रहे प्रथम
विज्ञापन

नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सांस्कृतिक समारोह के साथ शुरू हुई। सब जूनियर लंबी कूद बालक वर्ग में उचित और बालिका वर्ग में जाह्नवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि 30 यूपी बटालियन बिजनौर के कमांडिंग एनसीसी अधिकारी राजेंद्र चौहान, विद्यालय प्रबंधक एसएस शेखावत ने खेल ज्योति प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर राजीव सिरोही, प्रधानाचार्य सुचित्रा मालवीय के नेतृत्व में भगत, पटेल, टैगोर और विवेकानंद हाउस के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सब जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में उचित, अंकुर और आलोक, बालिका वर्ग में जाह्नवी, नंदिता और नव्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में आरोही, अफीफा, सिद्धि, सीनियर बालिका वर्ग में रिया, मान्या और संजना क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। 800 मीटर बालक सीनियर वर्ग में अभिनव यादव, पूर्वांश, अनंत कुमार, 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में लक्ष्य, अभिनव और कुणाल, 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में आदित्य पाल, अरनव, शिवम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका, वर्षा, वैभवी, 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में निशिका, कनिष्का और खुशबू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट जूनियर बालक वर्ग में फरहान, कार्तिकेय, प्रखर, शॉटपुट सीनियर बालक वर्ग में पुरुवीर, आदर्श, राहुल ने, शॉटपुट बालिका जूनियर वर्ग में तपस्या, हर्षिका, विदुषी, शॉटपुर सीनियर बालिका वर्ग में समृद्धि, जाह्नवी और सृष्टि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। नर्सरी से कक्षा दो तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में नितिक, मोक्षा, निशिका, आरिश, जिज्ञासा, विदुषी, वेदांश, वैष्णव, अभय और मयंक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें