बिजनौर में गोवर्धन पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : BIJNOR
गोवर्धन पूजन कर किया भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान
बिजनौर। जिले भर में गोवर्धन पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। घरों में गायों का पूजन किया गया। किसान से लेकर व्यापारी तक भी गोवर्धन पूजन करते हैं। किसानों में इस पर्व का विशेष महत्व रहता है। किसानों के घरों में महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति मनाई गई और इसकी सजावट की गई। किसानों ने इसके बीच में गोबर से ही पशु आदि बनाए और हल, गन्ना, रई आदि रखा। शाम को सभी अपने काम और प्रतिष्ठानों आदि से लौटे और विधि विधान से पूजन किया। पहले परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य ने पूजन किया और छोटे बच्चों का नंबर बाद में आया। महिलाओं ने भी पूजन किया। सभी ने गोवर्धन भगवान से कारोबार में बढ़ोतरी और परिजनों की खुशहाली की प्रार्थना की। पूजन के बाद सभी ने घरों में बने पकवान का आनंद लिया। रात को फिर से आतिशबाजी की गई। पूजन के समय भी पटाखे छोड़े गए।