नेशनल बाक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली चांदपुर क्षेत्र के गांव धूंधली तबीबप?
- फोटो : BIJNOR
नेशनल बाक्सिंग में प्रगति ने जीता गोल्ड मेडल
चांदपुर। गांव धूंधली तबीबपुर निवासी नरेश कुमार की पुत्री प्रगति ने 48 किलोग्राम नेशनल बाक्सिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। भवानीपुर बाक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 29 फरवरी से तीन मार्च तक हरीश पार्क भवानीपुर कोलकत्ता में आयोजित तृतीय बंगाल बाक्सिंग क्लासिक 2020 ऑल इंडिया इलाइट मेन एंड वूमेन बाक्सिंग चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम भार से खेलते हुए चांदपुर तहसील के गांव धूंधली तबीबपुर निवासी प्रगति ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।