कर्मचारियों को वितरित की पीपीई किट
स्योहारा। सहसपुर नगर पंचायत में कर्मचारियों को पीपीई किट वितरित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हुमा खान एवं अधिशासी अधिकारी धर्मदेव ने साबुन से हाथ धोने, मुंह पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को कहा। अवर अभियंता सुनील कुमार, भाजपा नेता कुंवर सादुल्लाह के द्वारा नगर पंचायत सहसपुर के समस्त कर्मचारियों को पीपी किट वितरित किया। इस दौरान लिपिक मोहम्मद रिजवान, लिपिक जमशेद अख्तर खान आदि कर्मचारी मौजूद रहे।