फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजलीघर चलते रहे, फीडर ठप, गांवों में छाया अंधेरा

Sat, 18 Mar 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। विद्युत कर्मचारी मोर्चा समिति के कार्यकर्ताओं की शनिवार को भी हड़ताल जारी रही। निगम के कार्यालयों में ताले लटके रहे। अधिकारी, कर्मचारी एसई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के बाद बिजनौर में चल रहे आंदोलन में शामिल होने चले गए। उधर प्रशासन की ओर से हड़ताल के चलते सर्किल के सभी 47 बिजलीघरों के संचालन की कमान ठेकेेदारों को सौंपी गई। ठेकेदारों ने देर रात तक कर्मचारियों की व्यवस्था कर बिजलीघरों को तो चालू कर दिया। लेकिन देहात क्षेत्र में अधिकांश बिजलीघरों के फीडरों ठप होने से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति गुल रही।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियों की ओर से ऊर्जा निगम प्रबंधन की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदेश व्यापी हड़ताल की जा रही है। अभियंता संघ के मंडलीय सचिव तुषार राय, जोनित कुमार का कहना है कि सरकार ने रविवार की रात दस बजे तक समाधान नहीं किया तो फिर जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। शनिवार को कर्मचारियों ने नारेबाजी की। बाद में बिजनौर के लिए रवाना हो गए। उधर क्षेत्र के सभी बिजलीघरों की निगरानी के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। अधिकारी गश्त कर बिजलीघरों पर निगाह रखे हुए हैं।
- अधिकांश फीडर ठप रहे
सरलोक विद्युत सर्विसेज के ठेकेदार लोकपाल का कहना है कि उनके स्तर से शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे तक सभी बिजलीघरों को चालू कर दिया गया था। लेकिन फीडर ठप होने से आपूर्ति ठप है। ढक्काकर्मचंद फीडर से जुड़े गांवों मेंं दो दिन से बिजली गुल है। शेरकोट, नींदडू, ऊमरी, सरकड़ा बिजलीघरों के भी कई फीडर चालू नहीं हुए। एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र में कहीं कोई समस्या नहीं है। सभी बिजलीघर और फीडर चालू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें