छुटमलपुर। फतेहपुर क्षेत्र के करीब 40 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। कहीं बिजली लाइनों पर पेड़ गिर गए तो कहीं खंभे टूटकर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान है। फतेहपुर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में मदरसे के सामने बिजली के तीन खंभे टूट गए। वहीं, जीवाला बिजलीघर से नौसरहेड़ी, हलवाना और मथाना समेत कई गांवों को जाने वाली लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। नुकसान अधिक होने के कारण देर शाम तक कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता गुलशन कुमार ने बताया कि आंधी से बिजली लाइनों और खंभों को नुकसान पहुंचा है। कर्मचारियों को मरम्मत कार्य में लगाया गया है। उधर, बड़गांव, देवबंद में तेज हवा और बारिश से फसलें गिर गई।