शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की मांग
नींदडू़। गर्मी में शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। मुशताक अहमद, इजहार अहमद, अरुण कुमार, नदीम अहमद, राकेश कुमार, मो. हनीफ और आसिफ अली आदि का कहना है कि विभागीय जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे प्रतिदिन बिजली देने का शेड्यूल है, लेकिन कस्बे में 10-12 घंटे ही बिजली आ रही है। इसमें भी ट्रिपिंग होती रहती है। उन्होंने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक नियमित रूप से आपूर्ति करने की मांग की है। वहीं बिजलीघर के प्रभारी एवं अवर अभियंता हरवंश सिंह ने बताया कि फिलहाल नौ महीने पहले फुंके पैनल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। वीसीबी पैनल ठीक होने के बाद क्षेत्र में निश्चित रूप से बिजली की सप्लाई बढ़ जाएगी।