दो घंटे तक धामपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन, यात्री परेशान
फोटो एक
धामपुर (बिजनौर)। लखनऊ- चंडीगढ़ (2231) एक्सप्रेस के धामपुर स्टेशन पर पहुंचने पर अचानक इंजन खराब हो गया, जिसके कारण करीब दो घंटे तक गाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही। मुरादाबाद से आए अन्य इंजन के लगने के बाद गाड़ी रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को भारी परेेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को लखनऊ-चंडीगढ़ अप दिन में करीब 10.40 बजे धामपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची तो उसका इंजन खराब हो गया। इस दौरान सूचना मिलने पर स्टेशन अधीक्षक जीएन मोहंतो ने कंट्रोल रूम मुरादाबाद को अवगत कराया। मुरादाबाद के आदेेश पर मुरादाबाद से अप आने वाली मालगाड़ी को चकराजमल स्टेशन पर रोका गया और उस मालगाड़ी के इंजन को लखनऊ-चंडीगढ़ गाड़ी में लगाकर 12.50 मिनट पर रवाना किया गया। जिसके कारण गाड़ी को दो घंटे दस मिनट तक यहां पर खड़ी रही। बकौल एसएस अब कंट्रोल के आदेश पर लक्सर से एक अन्य इंजन के मंगाया जा रहा है। यह इंजन चकराजमल स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को लेकर लक्सर जाएगा।
लगातार लेट होती गई ट्रेन
लखनऊ निवासी सरोज राठौर, रवि कुमार, जगदीश कुमार, विनेेेश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेन लखनऊ से अपने निर्धारित समय 10.30 बजे रवाना हुई। बताया गया कि गाड़ी मलिहाबाद स्टेशन पर दो घंटे और हरदोई स्टेशन पर करीब साढ़े तीन घंटे रुकी रही। यात्रियों को भारी परेशानी हुई। बताया गया कि गाड़ी में स्टाक पानी के खत्म होने के बाद उन्हें पानी तक मयस्सर नहीं हुआ। रही सही कसर धामपुर में इंजन के फेल होने से हो गई।
अगवानपुर के पास एचओई तारों के टूटने से कई गाड़ियां हुई लेट
स्टेशन के एसएस जीएन मोहंतों का कहना है कि कांठ (अगवानपुर) के पास एचओई तारों के टूटने की वजह से दिक्क्त आई है। ऐसा होने से कई गाड़ियां लेट हुई है। इसी का कारण है कि लखनऊ -चंडीगढ़ अप निर्धारित से समय से करीब 5.40 मिनट लेट है।
कई नॉन स्टापेज गाड़ियों को रुकवाकर यात्रियों को दिलाई सुविधा
जब लखनऊ -चंडीगढ़ अप गाड़ी का इंजन फेल हो गया तो रेल अधिकारियों ने कंट्रोल के आदेश पर अप जा रही नॉन स्टापेज कई गाडि़यों गोरखपुर- देहरादून व अंबाला गाड़ी को रुकवा कर सहारनपुर और देहरादून तक के लिए बैठाने की सुविधा प्रदान कराई गई। काफी यात्री इन गाडि़यों से गंतव्य को रवाना हो गए।