चांदपुर में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करती एसडीएम रितु रानी।
कांवड़ यात्रा से पूर्व जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू हुआ
फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए क्षतिग्रस्त बिजनौर बदायूं हाईवे के गड्ढे भर दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने दस दिन पहले सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे, जिनपर अमल शुरू हो गया है।
चांदपुर में बिजनौर रोड रेलवे फाटक कराल रोड के पास सड़क की हालत खस्ता बना हुई थी। सड़क पर पानी बहने से गहरे गड्ढे हो गए थे। जिसके चलते दो पहिया वाहन चालक हादसों के शिकार हो रहे थे और ई रिक्शा पलट रही थी। अब 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि पर दूर दराज के शिव भक्त हरिद्वार से कांवड में जल लेकर चांदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाते हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के चलते कांवड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर चांदपुर विधान सभा से सपा विधायक व पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम रितु रानी को ज्ञापन सौंपा था। अब सड़क पर पानी आना बंद हो जाने व गड्ढे भर जाने से लोगों को आवागम में राहत मिलेगी। एसडीएम रितु रानी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया है।