वर्धमान कालेज में स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आज से शुरू
बिजनौर। रुहेलखंड विवि की विभिन्न विषय की स्नातकोत्तर परीक्षा 23 सितंबर से वर्धमान कॉलेज बिजनौर में शुरूहोगी। प्रवेश परीक्षा में 1366 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कालेज प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। प्रवेश परीक्षा 27 सितंबर तक चलेगी। वर्धमान कालेज बिजनौर के प्राचार्य प्रो. सीएम जैन ने बताया कि 23 सितंबर को जीवविज्ञान की प्रवेश परीक्षा में 180, भौतिक में 128 छात्र-छात्राएं, 24 सितंबर को रसायनशास्त्र की परीक्षा में 402 छात्र-छात्राएं, 25 सितंबर को एमएड की परीक्षा में 204 छात्र, 26 सितंबर को बीएलएड परीक्षा में 289 और 27 सितंबर की बॉटनी परीक्षा में 49 व गणित की प्रवेश परीक्षा में 114 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्राचार्य ने बताया कि सभी विषय की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक है, जबकि एमएड की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे तक है। परीक्षार्थी सभी आवश्यक अभिलेख लेकर आएं। बताया कि परीक्षा कक्ष को सैनिटाइज करा लिया गया है। मुख्य गेट पर छात्र को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश मिलेगा।