पत्नी की हत्या के बाद हत्यारोपी गौरव उर्फ कप्तान बाबा ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस। स्राेत सोशल मीड
बिजनौर। आरोपी गौरव ने ससुराल में पत्नी दिव्यांशी की हत्या करने के बाद फरार हो गया। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया। इसमें लिखा... मैने काफी समझाया नहीं मानी। मैं इसे बहुत प्यार करता था पर इसने मेरी इज्जत तार कर दी, तो मैं क्या करता। अपनी इज्जत बचाने के लिए करना पड़ा। मुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ने था इसने, मेरी पीठ पीछे यह कर रही थी। अगर मैंने इसे मार दिया तो गलत ना करा, सबको अपनी इज्जत प्यारी होती है। आज तक मैने इसके लिए सबकुछ किया पर यह नहीं समझी।
बताया जा रहा है कि गौरव अपनी पत्नी पर शक करने लगा था। हत्यारोपी गौरव पर मंडावर थाने में तमंचा की बरामदगी और तमंचा फैक्टरी पकड़े जाने के दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पंचकुला में डकैती के एक केस भी गौरव शामिल रहा है। साथ ही शहर कोतवाली में भी मारपीट का एक केस उसके खिलाफ दर्ज हुआ था।