फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एम्स खोलने की मांग को लेकर सीएम को पोस्टकार्ड भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। पालिका के नामित सभासदों ने नगीना में एम्स अस्पताल खोले जाने की अपनी मांग को पोस्टकार्ड के जरिए मुख्यमंत्री तक भेजने की मुहिम शुरू कर दी है। इस मुहिम के पहले दिन 1000 लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे गए। नगीना में 25 सालों से बंद पड़ी सहकारी कताई मिल की खाली 265 बीघा आराजी पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्तावित एम्स अस्पताल खोले जाने की मांग अब तेजी पकड़ रही है। भाजपा नेता व नामित सभासद डॉ. भूपेश चौहान ने बताया कि पिछले दिनों सभी नामित सभासदों ने एसडीएम व भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री द्वारा एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को भिजवाया था। उनका कहना है कि एक माह के भीतर क्षेत्र के अलग-अलग वर्गों के लोगों से एक लाख पोस्टकार्ड इस मांग के संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे जाने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि नगर के अलग-अलग वर्गों के लोगों से इसमें सहयोग करने व इस मांग पत्र को आगे बढ़ाने के लिए पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें