फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने शहर में निकाली जन जागरण यात्रा

विज्ञापन
बिजनौर मे डाक विभाग द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई जन जागरण यात्रा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
डाककर्मियों ने तिरंगा लगाने को किया प्रेरित
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय डाक विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान डाक कर्मचारियों ने लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधीक्षक डाकघर बिजनौर से मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनजागरण यात्रा निकाली गई, जिसमें डाक कर्मचारियों ने बताया कि आम जनता के लिए डाकघर में 25 रुपये का राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध है। अब तक पांच हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री बिजनौर मंडल के डाकघरों से हो चुकी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज लगाने की जानकारी दी गई। जनजागरण यात्रा प्रधान डाकघर बिजनौर, सिविल लाइन, शक्ति चौक, जजी चौराहा, नुमाइश ग्राउंड, कलक्ट्रेट से होते हुए वापस प्रधान डाकघर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर सहायक अधीक्षक डाकघर एसबी यादव, निरीक्षक डाकघर दक्षिणी अंकित चौधरी, पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर बिजनौर लक्ष्मीकांत जोशी, अशोक शर्मा, अनुराग मेहरोत्रा, संजीव कुमार, यक्ष चौहान, गौरव कुमार, अभिषेक मेहरोत्रा, दिनेश चंद्र सेन, आबिद, रजनीश कुमार, चक्षु गौड़, विशाल यादव, शकील अहमद, गिरवर पाल, आकांक्षा गुप्ता, नेहा भारद्वाज, राजकुमार सिंह, मोहम्मद इरशाद, राजीव चौधरी, लोकेंद्र पाल सिंह, हरेंद्र सिंह, बालेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें