फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना में मिला डेंगू का संभावित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर की बुखार की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। क्षेत्र में बुखार तेजी से फैल रहा है। हर गांव में लोग बुखार की चपेट में हैं। ऐसे में अब कस्बे के एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इस मरीज की जांच कार्ड से हुई। एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
नगर के 30 वर्षीय एक युवक को कई दिन से बुखार था। जांच में उसके डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डेंगू की पुष्टि होने की खबर सुनते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन-फानन में पीड़ित युवक के घर पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने परिजनों व आसपास के 51 लोगों की डेंगू की जांच की। किसी भी मरीज की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। उधर, एक 30 वर्षीय महिला के भी डेंगू होने की बात सामने आई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की। नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन पीयूष कुमार ने बताया कि अभी तक केवल एक युवक की जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अभी तक डेंगू का केवल एक ही मरीज मिला है, जिसकी रिपोर्ट एलाइजा टेस्ट से पॉजिटिव आई है। जिन मरीजों की रिपोर्ट एनएस1 कार्ड से पॉजिटिव है। वह डेंगू की श्रेणी में नहीं है। नगीना में युवक की रिपोर्ट कार्ड से पॉजिटिव आई है।
....आशुतोष सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें