बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण करते एडीएम वित्त एवं राजस्व
- 2 साल के लिए अस्थायी जगह मांग रहे हैं केंद्रीय विद्यालय
- एडीएम एफआर ने किया अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
- केंद्रीय विद्यालय के लिए पहले ही जमीन दे चुका है प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। केंद्रीय विद्यालय के लिए स्वाहेड़ी में बने हुए लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर में संभावनाएं तलाशी जा रही है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्डिंग में कमरों की गणना कराई।
लंबे समय से जिले में केंद्रीय विद्यालय खुलने की कार्यवाही चल रही है। केंद्रीय विद्यालय के लिए अस्थायी भवन बनाने के लिए ग्राम स्वाहेड़ी में जमीन तलाशी गई। स्वाहेड़ी में विद्यालय बनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले करीब दो साल तक केंद्रीय विद्यालय अस्थाई रूप से संचालित करने के बिल्डिंग की तलाश की जा रही है। ये तलाश में दो साल से चल रही है। बिजनौर शहर में भी चाहशीरी मोहल्ले में स्थित कन्या पाठशाला की बिल्डिंग की अफसरों ने निरीक्षण किया था। इसके लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ केंद्रीय विद्यालय के ऑफिस और कक्षाएं शुरू होने के लिए स्वाहेड़ी में बने लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया और उसमें कक्षाएं संचालित होने की संभावनाएं तलाशी जा रही है। लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर में बने कक्षों की गणना कराई।
जिले में कोई केंद्रीय विद्यालय नहीं है। केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाने के इच्छुक अभिभावक मुरादाबाद, मेरठ भेजते हैं। जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही है। प्रशासनिक अफसरों ने केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन का चयन स्वाहेड़ी के पास ही कर लिया है।