फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैंक अधिकारी बनकर दो खातों से उड़ाए 80 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। बैंक अधिकारी बनकर किए गए फोन के बाद एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से कुल 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोहल्ला पतियापाड़ा, संतनगर निवासी जय प्रकाश सिंह ने तहरीर में बताया कि 18 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी/कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके बैंक खाते में रुपये डाले जा रहे हैं। संदेह होने पर उन्होंने कॉल करने वाले से बैंक का नाम और रुपये भेजने का कारण पूछा। इसके बाद कॉल काट दी गई। पीड़ित के मुताबिक, उसी दिन शाम करीब 3:43 बजे उनके इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते से 70 हजार रुपये और केनरा बैंक के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। दोनों खातों से कुल 80 हजार रुपये की रकम निकलने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने पुलिस से मोबाइल नंबरों के धारकों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने, रकम की जांच कर वापस दिलाने तथा भविष्य में खातों से किसी तरह की अनधिकृत निकासी रोकने के लिए संबंधित बैंकों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें