फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: स्योहारा - पांच हजार रुपये न देने पर रुक गई गरीब कन्या की शादी

Fri, 10 Feb 2023 08:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री विवाह योजना के मंडप से लौटा दिया सजा धजा जोड़ा
विज्ञापन

- लड़की के पिता ने लगाया ब्लॉक के एक अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मंडप से एक गरीब लड़की को सजी धजी हालत में बिना सात फेरों के लौटा दिया गया। शादी के समय तक उसका लिस्ट में नाम बताया गया, लेकिन आरोप है कि पांच हजार रुपये की रिश्वत न दे पाने पर उसकी पुत्री का नाम लिस्ट से काट दिया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से किए जाने की बात कही।
बृहस्पतिवार को नगर के एक विवाह मंडप में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 159 जोड़ों की शादी होने का कार्यक्रम था। जिसमें 154 युवक युवती की शादी हुई। थाना क्षेत्र के गांव बजीरपुर मड़ैया निवासी हृदेश का आरोप है कि उसकी पुत्री का शादी की लिस्ट में नाम बताया गया था। ब्लॉक के अधिकारी के कहने पर उन्होंने अपने धनौरा निवासी दामाद को भी सूचना दे दी थी। शादी की सभी तैयारी भी हो गई थीं, लेकिन शादी से एक दिन पहले उससे ब्लॉक के एक अधिकारी ने उससे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उसने पांच हजार रुपये देने में असमर्थता जताई। बृहस्पतिवार को शादी के सपने संजोये बेटी अपने पिता संग शादी के मंडप में पहुंची तो ब्लॉक का अधिकारी उसे गुमराह करता रहा और बाद में लिस्ट में नाम न होने की बात कह कर शादी होने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पिता-पुत्री ब्लॉक के अधिकारी से मन्नत कर रहे थे और खंड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने देख रहे। जब भाजपा नेता मुकेश रस्तोगी ने ब्लॉक अधिकारी से बात की तो उसने लिस्ट में नाम लिख कर कुछ दिन बाद शादी कराने का आश्वासन दिया। पीड़ित हृदेश का कहना है कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

-
मुझ पर पैसे मांगने का आरोप गलत लगाया जा रहा है। किसी से भी पैसे की मांग नहीं की है। युवती का नाम सूची में नहीं था, फिर भी नई सूची में उसका नाम लिख कर शादी कराए जाने का प्रयास किया जाएगा - सतेंद्र सिंह (एडीओ) समाज कल्याण, स्योहारा
विज्ञापन


कुछ अधिकारी भाजपा सरकार की कल्याण कारी योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। लाभार्थियों के चयन में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। ब्लॉक के अधिकारी के विरुद्ध मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी - मुकेश रस्तोगी, वरिष्ठ भाजपा नेता स्योहारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें