फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन डालकर रह रहा गरीब का परिवार

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव मोहम्मदपुर राजौरी में मकान न होने पर पन्नी डालकर रहने को मजबूर परिवार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पॉलिथीन डालकर रह रहा गरीब का परिवार
विज्ञापन

अफजलगढ़। जहां सरकार गरीबों को आवास देने का कार्य कर रही है, लेकिन पात्रों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जरूरतमंद गरीब अपना घर बनवाने के नाम पर ग्राम प्रधान व अधिकारियों के चक्कर काटते रहते हैं। गांव मोहम्मदपुर राजौरी में एक ऐसा ही परिवार मजबूरी में पॉलिथीन डालकर रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

गांव निवासी महबूब आलम पुत्र जहीर के पास अपना मकान नहीं है। वह काफी समय से ग्राम प्रधान व ब्लॉक के अधिकारियों से मकान बनवाने के लिए प्रार्थना देकर मांग कर चुका है। किंतु बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिला। महबूब काफी गरीब परिवार से है और बीमार रहता है। जाड़ा, गर्मी या बरसात हो, वह परिवार के साथ मिट्टी की चारदीवारी पर पॉलिथीन डालकर रहने को मजबूर है। काफी समय पूर्व इन लोगों ने ग्रामीण आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली है। चार दिन तक हुई बारिश में इस परिवार का कोई ठिकाना नहीं रहा। इस संबंध में बीडीओ रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि यदि सूची में नाम है तो शीघ्र ही प्रयास कर पीड़ित का मकान बनवाया जाएगा। यदि नहीं है तो जांच कर सूची में उसका नाम शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें