फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घरों में घुसा तालाब का पानी, दीवारों में दरार आईं

Sat, 08 Jul 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, हीमपुर दीपा। लदूपुरा गांव में बारिश के चलते गांव का तालाब ऊफनने से घरों पानी घुस गया। जिससे दीवारों मे दरार पड़ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव लदूपुरा में शनिवार को लगातार हो रही बारिश के चलते तालाब का पानी उफन कर घरों में जा घुसा। जिससे घरों की दीवारों मे दरारें पड़ गईं। लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उसकी सफाई नहीं कराई है। जिसके चलते तालाब का आकार छोटा हो गया। शनिवार को लगातार बारिश के चलते तालाब उफन कर सैनी बस्ती में घुस गया, जिससे ग्रामीण अनुज, रेवती, चतरु, जगमल आदि के घरों की दीवार में दरार पड़ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया इस दौरान ग्रामीण धर्म सिंह, ओमकार सिंह, अजयपाल सिंह, जयपाल सिंह, मंजीत, मानसिंह, राजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें