धामपुर में छापेमारी कर पॉलीथिन जब्त करते पालिका कर्मचारी।
- फोटो : DHAMPUR
पॉलीथिन जब्त कर लगाया जुर्माना
धामपुर। पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम ने दुकानों पर चेकिंग की। डेढ़ किलो पॉलीथिन को जब्त 500 रुपये जुर्माना लगाया। टीम प्रभारी कर अधीक्षक योगेश आर्य ने बताया कि पॉलीथिन का प्रयोग कतई नहीं होने दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को टीम में शामिल अमित गुप्ता, विकास कुमार, नुसरत, नफीस, सुरेश कुमार, विशाल अग्रवाल के साथ कई दुकानों पर चेकिंग की। उधर, मुख्य बाजार में चेकिंग नहीं करने के कारण लोग पालिका की टीम पर पक्षपात करने का आरोप भी लगा रहे हैं।