नजीबाबाद के जलालाबाद में पॉलिथीन उन्नमूलन को लेकर रैली निकालते पालिकाकर्मी।
- फोटो : NAZIBABAD
नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने को निकाली जागरूकता रैली
नजीबाबाद, जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद ने नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया। सिंगल यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का नागरिकों को संकल्प दिलाया। नगर पालिका चेयरपर्सन सायरा अंसारी, अधिशासी अधिकारी हरिनारायण सिंह के निर्देशन में निकाली गई जागरूकता रैली में पालिका कर्मियों ने नगर के प्रतिष्ठानों और नागरिकों से पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, नगर को स्वच्छ बनाने में पालिका का सहयोग करने और पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर मनोज कुमार, भूरे सिंह, सुहेल, हिफ्जुर्रहमान आदि शामिल रहे।