नजीबाबाद क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कालेज का निरीक्षण करते डीएम रमाकांत पांडेय।
- फोटो : NAZIBABAD
पालीटेक्निक कॉलेज राहतपुर को बनाया जाएगा आइसोलेशन वार्ड
मंडावली/नजीबाबाद। राहतपुर खुर्द स्थित पालीटेक्निक कॉलेज को जिला प्रशासन आइसोलेशन वार्ड बनाएगा। डीएम बिजनौर ने पालीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने एसडीएम संगीता के साथ मंडावली क्षेत्र में स्थित पालीटेक्निक कॉलेज राहतपुर खुर्द का निरीक्षण किया। पालीटेक्निक कॉलेज को जिला प्रशासन ने क्षेत्र का 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने की योजना तैयार की है। कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शासन ने प्रत्येक तहसील में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। डीएम ने बुधवार देर शाम पालीटेक्निक कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए भी एसडीएम संगीता से चर्चा की। इसके बाद डीएम क्षेत्र में हाइवे स्थित लकड़हान नदी पुल में आई खराबी का भी निरीक्षण किया। डीएम ने हाईवे अधिकारियों को जल्द पुल की मरम्मत करने के निर्देश दिए।