फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर: छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न

Fri, 05 May 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पालिकाध्यक्ष पद को लेकर धामपुर में त्रिकाेणीय मतदान
विज्ञापन


फोटो
धामपुर। क्षेत्र की पांच पालिकाओं और एक नगर पंचायत में नगरीय निकाय चुनाव छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। पालिकाध्यक्ष पद को लेकर धामपुर में त्रिकोणीय चुनाव रहा।
हिंदुओं और मुसलिम मतदाताओं में बिखराब होने के कारण रालोद का नल अच्छा पानी देता दिखाई दिया। धामपुर में पालिका में 18 मतदान केंद्रों पर कुल 56 बूथों पर मतदान हुआ। धामपुर पालिका में कुल वोट 43831 है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ शुभ सुचित पुलिस बल के साथ बूथों का भ्रमण करते रहे। कुछ स्थानों पर युवकों ने पहचान छिपाकर एक से अधिक वोटों को डालने का प्रयास किया तो उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया और मतदान होने तक थाने में बंद रखा। मतदान होने के बाद भी चेतावनी देकर रिहा किया गया।
विज्ञापन

धामपुर में बृहस्पतिवार को सवेरे सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। मौसम ने भी मतदाताओं का खूब साथ निभाया, क्योंकि मतदान से एक दिन पहले धामपुर में बुधवार को दिनभर भारी बारिश हुई थी।




कवरेज को लेकर पुलिस, मीडिया कर्मियों में नोकझोंक

मीडिया कर्मी बिजनौर से सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी की ओर से जारी किए प्रेस पास से मतदान की कवरेज कर रहे थे। इस दौरान केएम इंटर कॉलेज में एक दारोगा मीडिया कर्मियों से पास दिखाने के बाद भी उलझ गया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद कुछ पत्रकारों ने एसपी पूर्वी धामपुर को फोन लगा दिया। एसपी से फोन करने के बाद दारोगा किसी तरह से शांत हुआ।


-।
धामपुर के कन्या इंटर कॉलेज को बनाया गया था पिंक बूथ

प्रशासन की ओर से धामपुर के कन्या इंटर कॉलेज को पिंक बूथ बनाया गया था। इस मतदान केंद्र पर सभी बूथों को गुब्बारों, आकर्षक रंग बिरंगी साड़ियां व झालरों से सजाया गया था। मतदाताओं के साथ आने वाले बच्चों के खाने के लिए टॉफियों को रखा गया था। वोट डालने के बाद जागरूक मतदाता पिंक बूथ विंडों पर अपना मोबाइल से फोटो खीच रहे थे। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के अदेश पर प्रशासन की ओर से संबंधित मतदान केंद्र को पिंक बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन



-

मुस्लिम बस्तियों में बने मतदान केंद्रों पर लगी रही लंबी लाइन

निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को मुस्लिम बस्तियों में बने मतदान केंद्रों पर सवेरे से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। शाम छह बजे तक संबंधित बूथों पर वोट डालने के लोग दिखाई दिए। दोपहर के समय कुछ भीड़ कम हुई थी, जबकि गैर मुस्लिम मतदान केंद्रों पर लोगों में कम उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें