फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद छोड़ कांवड़ियों की मदद करें पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा विवाद छोड़ कांवड़ियों की मदद करें पुलिसकर्मी
विज्ञापन

स्योहारा। एसपी देहात मुरादाबाद व एसपी पूर्वी बिजनौर व सीओ धामपुर ने बिजनौर मुरादाबाद सीमा पर स्थित सहसपुर पुलिस चौकी पर कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बृहस्पतिवार दोपहर एसपी देहात मुरादाबाद विद्या सागर मिश्रा, एसपी पूर्वी बिजनौर ओमवीर सिंह, सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ, थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने मुरादाबाद बिजनौर सीमा की चौकी सहसपुर में कांवड़ यात्रा व कांवड़ शिविर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने कहा कि सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा की शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस सीमा विवाद में न पड़ कर शिव भक्तों की समस्या का समाधान करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें