फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चेन झपटकर भागते बदमाशों को देखते रह गए सिपाही, छह निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह अवर अभियंता की पत्नी के गले से लूट ली थी चेन
विज्ञापन

घटनास्थल के आस पास लगी थी पुलिस की गार्द


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता की पत्नी के गले से दो बदमाश चेन झपटकर फरार हो गए। इस वारदात को दो सिपाही देखते रहे, मगर बदमाशों का पकड़ने का साहस नहीं दिखाया, जबकि चार सिपाही मौके से नदारद थे। इस मामले में एसपी ने छह सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जसवीर सिंह की पत्नी को बदमाशों ने धक्का देकर गिराया और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। इस वारदात को बदमाशों ने शहर के सिविल लाइन चौकी के पास जजी काॅलोनी के सामने अंजाम दिया।
विज्ञापन

वारदात के वक्त जज कालोनी के दोनों गेट पर पुलिस की गार्द तैनात थी। जब बदमाश वारदात को अंजाम देकर भागे तो तैनाती के दौरान दो पुलिसकर्मी खड़े हुए देखते रह गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस सक्रिय होती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। इसे एसपी ने बेहद गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

जांच कराई तो सामने आया कि गार्द में तैनात चार सिपाही ड्यूटी पर नहीं थे। ऐसे में एसपी अभिषेक झा ने सिपाही नीरज कुमार, अंकुर, नितिन, पंकज देशवाल, अंकुर यादव, भारत और सौरभ कुमार को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें