नजीबाबाद में थानापरिसर में रक्तदान करते एसएसआई संजीव कुमार।
- फोटो : NAZIBABAD
पुलिसकर्मियों सहित 80 ने किया रक्तदान
नजीबाबाद। थाना परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों सहित 80 समाजसेवियों ने रक्तदान किया।
सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी संजय पांचाल की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल बिजनौर, पूजा हॉस्पिटल और सखी वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित शिविर में पुलकित हॉस्पिटल के डॉक्टर योगेंद्र सिंह एमएम गेम, पूजा हॉस्पिटल के डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. राखी अग्रवाल, डॉ. दिलशाद अहमद के निर्देशन में पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों ने रक्तदान किया। पुलिस विभाग की ओर से इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार, एसएसआई संजीव कुमार, एसआई प्रवीण तेवतिया, सत्येंद्र उज्जवल, अमरपाल सिंह सहित कई दरोगा और पुलिसकर्मियों ने समाजसेवी भावना से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में पूजा हॉस्पिटल के मैनेजर सुभाष चंद्र, पी आर ओ सौरभ प्रेमी, जावेद, विंदेश, मोहित, वर्षा,नगमा आदि ने सहयोग किया।