पुलिस कर्मी को निलंबित किया
बिजनौर। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने ड्यूटी से नदारद रहकर मुरादाबाद के एक व्यक्ति को गाली गलौज करके आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है। एसपी के मुताबिक बिजनौर में तैनात पुलिस कर्मी महेंद्र पाल सिंह को समन, वारंट व नोटिस तामील कराने के लिए मुरादाबाद, संभल व रामपुर भेजा गया था। उसने दस जनवरी को राजकीय कार्य समाप्त होने पर पुलिस लाइन में वापसी दर्ज नहीं कराई। बिना अनुमति के वह गैर हाजिर रहा। एसएसपी मुरादाबाद के 24 जनवरी को भेजे पत्र में बताया गया कि महेंद्रपाल सिंह ने मुरादाबाद जिले के मंझोला थाने के गांव धीमरी निवासी शेर सिंह को गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देकर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया। सिपाही को इस मामले में निलंबित किया गया है।