फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मार्ग छोड़ रेल की पटरी से होकर जा रहे श्रमिकों को पुलिस ने रोका, आश्रय स्थल छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों को पुलिस ने रोका, आश्रय स्थल छोड़ा
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। लॉक डाउन के चलते पुलिस की सख्ती से बचने के लिए गैर प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों ने सड़क मार्ग को छोड़ कर रेल की पटरी के सहारे गंतव्य को जाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जैसे ही पुलिस को इसका पता लगा तो सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ रेल की पटारियों पर पहुंचे और वहां से उत्तराचंल से आ रहे छह श्रमिकों को रोककर उन सभी श्रमिकों को वहां से पकड़ कर प्रशासन की ओर से पालिका के मनभावन में बने आश्रय स्थल पर ठहराया। पुलिस की ओर से सभी का परीक्षण कराया गया। सैनिटाइजर कराने के बाद सभी को खाना खिलवाया। निर्देशित किया कि जब तक स्थिति सामान्य न होती है। तब तक के लिए वह यहां से कहीं नहीं जाएंगे। कोतवाल ने बताया कि अब पुलिस की ओर से रेल की पटरियों से गंतव्यो को जाने वालों को रोकने को रेल पटरियों पर पुलिस पिकेट लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें