फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भ्रामक वीडियो वायरल मामले में गांव में तैनात रही पुलिस

Thu, 03 Aug 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी ने भी किया गांव बांपुर का दौरा, दोनों पक्षों से की वार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। क्षेत्र के ग्राम बांकपुर में भ्रामक वीडियो शेयर करने के आरोपी को पकड़ने के बाद हंगामा होने पर पुलिस सतर्क रही। देर रात पुलिस अधीक्षक गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वीडियो शेयर करने के बाबत जानकारी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया।
थाना क्षेत्र के ग्राम बांकपुर में सोमवार को ग्राम प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद राजस्व विभाग तथा पुलिस की टीम ने अवैध कब्जा हटवाया था। इसके बाद एक युवक ने धर्मस्थल तोड़े जाने की वीडियो शेयर कर दी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस युवक को अपने साथ बरुकी पुलिस चौकी पर ले आई थी। इस पर ग्रामीणों ने भारी हंगामा करते हुए पुलिस की गाड़ी का घेराव किया था। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को भगा दिया था। देर रात पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ग्राम बांकपुर पहुंचे तथा वीडियो के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर भी गए तथा रविदास मंदिर और कब्जा हटाए गए स्थान को भी देखा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने वीडियो जारी कर मामले के बारे में जानकारी दी और बताया कि शरारती तत्वों द्वारा भ्रामक वीडियो चलाई गई थी। देर रात पुलिस ने आरोपी युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। बुधवार को दोपहर तक गांव में पुलिस तैनात रही। थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि सब कुछ सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें