फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसएसआई संजीव कुमार ने सराय चौकी प्रभारी मुकेश कुमार के साथ स्टेशन पुलिस चौकी के निकट कई दिन से खड़ी लावारिस बाइक अपने कब्जे में ली। लाल रंग की हीरो होंडा बाइक यूपी 75एफ 2993 कई दिनों से अन्य बाइकों के बीच खड़ी थी। रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिसकर्मी अपनी बाइक खड़ी करते हैं। इन्हीं बाइकों के बीच खड़ी संदिग्ध बाइक की एसएसआई ने जांचकर प्रथम दृष्टया बाइक लावारिस होने पर जांच के लिए अपने कब्जे में ले ली। उधर एसएसआई संजीव कुमार के निर्देशन में मालगोदाम पर रविवार को वाहन चेकिंग अभियान में करीब डेढ़ दर्जन बाइकों के यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें