फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में 32 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-17 और 18 फरवरी दो दिन होगी परीक्षा, करीब 60 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

- केंद्र के साथ साथ मुख्यालय पर बनेगा मुख्य कंट्रोल रुम





बिजनौर। जिले में समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के संपंन होने के साथ ही अब पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां होने लगी हैं। पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए जिले में 32 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर चार पालियों में करीब 60 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
पुलिस भर्ती परीक्षा के सहायक नोडल अधिकारी एवं एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को परीक्षा होगी। दो दिनों तक परीक्षा है। एक दिन में दो पाली यानि दो दिनों में चार पालियों में परीक्षा संपंन कराई जाएगी। जिले में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक पाली में करीब 16 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। कुल चार पालियों में 60 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियां की जाने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को संपंन कराने के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रुम बनाया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर पुलिस बल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र पर्यवेक्षक नजर रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें