फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाइयों में झगड़ा सुलझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव इब्राहीमपुर खंडसाल में दो भाइयों के झगड़े की मिली भी सूचना
विज्ञापन

50 मीटर तक दो सिपाहियों को धकियाते हुए ले गए आरोपी
दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। गांव इब्राहीमपुर खंडसाल में दो भाइयों में झगड़े की सूचना पर पहुंचे 112 पीआरवी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। आरोपी 50 मीटर तक दोनों सिपाहियों को धकियाते हुए ले गए। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार की देर शाम कोतवाली देहात पुलिस को ग्रामीण तेजपाल से सूचना मिली कि कि गांव इब्राहीमपुर खंडसाल में विवाद हो गया है। इस पर 112 पीआरवी के सिपाही राकेश कुमार तथा नीरज कुमार गांव पहुंचे। ग्रामीण राजीव पुत्र सागर ने बताया कि भाइयों का झगड़ा है। आरोप है कि तभी वहां तेजपाल व गंगाराम पुत्रगण सागर, निर्वेश पत्नी गंगाराम, मोहिनी पत्नी तेजपाल पहुंचे और पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज और हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया। मगर, आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को 50 मीटर तक धकियाते हुए ले गए। इसमें दोनों पुलिस कर्मियों को चोट आईं। इसकी सूचना बरुकी पुलिस चौकी और थाना कोतवाली देहात को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात राजेश कुमार और बरुकी चौकी प्रभारी रवि तोमर पहुंचे और दोनों घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया। सीओ नगीना भारत सोनकर ने बताया कि पुलिसकर्मी राकेश कुमार की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी तेजपाल को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें