फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस करेगी चेकिंग

विज्ञापन
जसपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के के लिए आपस में बैठक करते यूपी व उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अफजलगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों की अंतर्राज्य बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। शुक्रवार को जसपुर क्षेत्रांतर्गत नादेही चीनी मिल में उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की बैठक में सीमा पर नियमित चेकिंग तथा अवैध शराब की तस्करी रोकने के उपायों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राज्यों के सीमावर्ती अधिकारियों से आपसी सामंजस्य बैठाने का आह्वान किया गया। बैठक में सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया तथा प्रशिक्षु सीओ डॉक्टर गणेश कुमार गुप्ता के अलावा कोतवाल जसपुर जगदीश सिंह देउपा, थानाध्यक्ष कालागढ़ उमेश कुमार, थानाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह पाल तथा नादेही चौकी प्रभारी सुरेन्द्र बिष्ठ, धरमपुर चौकी प्रभारी गणेश चन्द्र भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें