फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नामांकन के बाद बने नए समीकरण पर पुलिस की नजर

Wed, 19 Apr 2023 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में चुनाव संबंधी बैठक लेते एसपी सिटी
विज्ञापन
बिजनौर। निकाय चुनाव में नामांकन कराए जाने के बाद उपजे नए हालातों पर पुलिस की भी नजर है। इसी लिहाज से निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में देर शाम बिजनौर सर्किल के थानदारों के संग एएसपी सिटी ने बैठक करते हुए समीक्षा की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में मंगलवार की देर शाम एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बैठक की। इसमें निकाय चुनाव के लिए अब तक की गई निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की। एएसपी सिटी ने कहा कि संवदेनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों के नामांकन के बाद निरोधात्मक कार्रवाई की फिर से समीक्षा की जाए। क्योंकि जो कार्रवाई पहले हुई है, उसमें उम्मीदवार या उनके समर्थकों की जानकारी नहीं थी। बैठक में सीओ सिटी अनिल कुमार, शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़, थानाध्यक्ष हल्दौर उदय प्रताप सिंह, मंडावर थाना प्रभारी संजय कुमार और इन थानों के दरोगा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें